हाथी के दांत खाने के ओर,और दिखाने के ओर कहावत भाजपा पर स्टीक- प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

कुल्लू,25 अक्टूबर- मनदीप सिंह

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रही प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में 350 रुपए का गैस सिलेंडर,62रुपए पेट्रोल,50 रुपए डीज़ल मिलने पर महंगाई का ढोल पीटने वाले आज सत्ता में बैठे भाजपा के नेता गैस सिलेंडर 1100 रुपये,पेट्रोल 104 रुपए,डीज़ल 93 रुपये लीटर मिलने पर छुप कर शांति से बेठी है।उन्होंने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ चुका है।भाजपा  हाथी के दांत की तरह है जिसके खाने के ओर,और दिखाने के दांत ओर होते है,यह कहावत भाजपा पर स्टीक बैठती है।

आज कुल्लू विधानसभा चुनाव क्षेत्र के तहत गुशेंनी,मणिकर्ण,खराल बारी पधरु, लग बेली धोचक, कुल्लू शहर व शमशी में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस का नारा हमेशा काम किया है,काम करेंगे  का रहा है और उसे वह साकार करती रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस काम के नाम पर वोट मांग रही है,जबकि भाजपा विशेष क्षेत्र की दुहाई देकर वोट मांग रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा आज भाजपा महंगाई पर अपना मुंह नही खोल रही है।बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को नजरअंदाज कर रही है। किसानों बागवानो की कोई बात नही सुनी जा रही है।आम लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अनेकों अबसर उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नोकरिर्यो में प्रदेश के बाहरी लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पढे लिखे युवाओं के साथ भाजपा सरकार बहुत बड़ा अन्याय कर रही है,उन्हें प्रदेश के लोग कभी माफ नही करेंगे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज यह चुनाव भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ एक बहुत बड़ा जनमत साबित होगा।उन्होंने लोगों से इस चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका एक एक वोट स्व.वीरभद्र सिंह के लिए उनकी एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह वीरभद्र सिंह की भांति ही मंडी की सेवा करते हुए उनके अधूरे सम्पनों को पूरा करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...