हाईकोर्ट को मिले 2 नए जज, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के 2 नवनियुक्त न्यायाधीशों सुशील कुकरेजा और वीरेंद्र सिंह को एक सादे एवं गरिमामयी समारोह में शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद एहतेशाम सईद भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हाल में आयोजित किया गया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शपथ समारोह की कार्रवाई का संचालन किया और नवनियुक्त न्यायाधीश सुशील कुकरेजा और वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति की तरफ से जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथ पत्र पर राज्यपाल और नवनियुक्त न्यायाधीशों के हस्ताक्षर प्राप्त किए।

ये रहे मौजूद

समारोह के दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पीएस राणा, विधायक, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायालय के अधिकारी और अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...