हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के बाद ढली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि गत वर्ष अक्टूबर महीने में ज्योतिषी के साथ उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस करने वाले मोहन नामक युवक ने उसके सामने का विवाह का प्रस्ताव रखा। इसके बाद मोहन से उसका संपर्क हुआ। युवती से मिलने के बाद मोहन शादी को लेकर गंभीर हो गया।

23 जनवरी को मोहन ने अपने जनमदिन के अवसर पर युवती के साथ संबंध बनाए और फिर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने कुछ समय पूर्व जब उससे शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। युवती का आरोप है कि 5 अगस्त को युवती की सहमति के बिना भी मोहन ने उससे संबंध बनाए थे। पुलिस ने अब मामले में जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...