डोल भटहेड़ – अमित शर्मा
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने भूस्खलन के कारण हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भूस्खलन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय से मांग करते हुए अनुरोध किया है कि जिस प्रकार से जनमानस को प्रदूषण से बचाने केलिए 10 वर्षों तक हरे पेड़ों के कटान पर निजी एवं सरकारी क्षेत्रों पर रोक लगा दी थी।

उसी प्रकार जनमानस को भूस्खलन जैसी भंयकर आपदाओं से बचाने के लिए अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर भी कुछ विशेष मामलों जैसे मुरम्मत और शौचालयों जैसे कार्यों को छोड़कर अन्य निर्माण कार्यों पर कुछ समय के लिए रोक लगा देनी चाहिए।
ताकि नदी नालों से लगातार हो रहे खनन से बढ़ते भूस्खलन से प्राकृति को बचाया जा सके। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब नदी नालों पर हो रहा यह अंधाधुंध खनन इस पृथ्वी को जलमग्न के रूप में बदल देगा।

