हमीरपुर: सुजानपुर मैदान में पांच फरवरी से होगी सेना भर्ती

--Advertisement--

Image

युवाओं ने इसकी मांग पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष रखी थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्राचार के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया था। उनके निर्देश पर अब सुजानपुर के मैदान में आर्मी भर्ती आयोजित करने को लेकर निर्देश जारी हो चुके हैं।

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

सुजानपुर मैदान में 5 से 20 फरवरी के बीच सेना की भर्ती होगी। उपायुक्त को इसकी तैयारियां करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के युवाओं की मांग रहती थी कि सुजानपुर मैदान में सेना की भर्ती नहीं होती है। हर बार ऊना, पालमपुर, कांगड़ा और प्रदेश के अन्य जिलों में भर्ती रैली होती है, लेकिन सुजानपुर का विशालकाय मैदान होने के बावजूद इसे सेना भर्ती के लिए बहुत कम उपयोग में लाया जाता है।

युवाओं ने इसकी मांग पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष रखी थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्राचार के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया था। उनके निर्देश पर अब सुजानपुर के मैदान में आर्मी भर्ती आयोजित करने को लेकर निर्देश जारी हो चुके हैं।

फरवरी 2022 में आर्मी भर्ती सुजानपुर मैदान में होगी। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने इसके लिए जिले के सभी विभागों को कार्य सौंपे हैं। उपायुक्त ने पत्र में यह भी बताया है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में आर्मी भर्ती को लेकर विशेष कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें सैन्य उच्च अधिकारियों के साथ नागरिक प्रशासन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...