हमीरपुर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में शिक्षक सस्पेंड, चंबा मुख्यालय किया स्थानांतरित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी शिक्षक को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं आरोपी शिक्षक को मुख्यालय उपनिदेशक कार्यालय उच्च शिक्षा चंबा निर्धारित किया है।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा हमीरपुर अनिल कौशल ने बताया कि 16 अगस्त को जिला के गलोड़ क्षेत्र के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यह मामला सामने आया था।

छात्रा ने अपने साथ हुई कथित आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद इसकी जानकारी परिजनों ने स्कूल की प्रबंधन समिति को दी।

वहीं ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई भी कर दी। इसके बाद महिला पुलिस थाना में धारा 354 के तहत मामला दर्ज हुआ था।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा हमीरपुर ने भी इस मामले में जांच कर अगली कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शिमला निदेशालय भेज दी थी।

इस बारे में अनिल कौशल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा हमीरपुर ने बताया कि मामले में जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी तथा आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

साथ ही शिक्षक को मुख्यालय उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय चंबा तय किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं होना बेहद शर्मनाक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...