हमीरपुर के रणजीत सिंह भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट जनरल

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर शहर से ताल्लुक रखने वाले रणजीत सिंह ने अपनी उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। क्योंकि मंगलवार को उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है, बल्कि युवाओं को भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह को नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में पदोन्नति बैज पहनाया गया, जबकि उनकी पत्नी योगिता भी उनके साथ खड़ी रही।

बता दें कि जनवरी 2022 में मेजर जनरल का पदभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह हीरानगर कालोनी के निवासी हैं और दिवंगत लेफ्टिनेंट कर्नल किशन चंद के पुत्र हैं।

उनके दादा 1932 में ब्रिटिश भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके एक चाचा रामपाल सिंह भारतीय सेना में कर्नल थे और सत्तर के दशक में उन्होंने जेएके रायफल्स की कमान संभाली थी।

लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह को दिसंबर 1989 में सेना में कमीशन मिला था। लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह 1986 में एनडीए के 75वें बैच में शामिल हुए थे। उन्हें सेना में पहला कमीशन 16 दिसंबर 1989 को मिला था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...