हमीरपुर की पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि केरल प्रवास पर

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्यों से भी हुई भेंट, विधायक केवल सिंह पठानिया, डॉ. हंसराज, मलेंद्र राजन और अन्य विधायकों से भी मिले

हमीरपुर 08 जनवरी – हिमखबर डेस्क

जिला की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों का 30 सदस्यीय दल आजकल राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत केरल प्रवास पर है।

इस प्रवास के दौरान इन पंचायत जनप्रतिनिधियों ने केरल की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं एवं संस्थानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा करके स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी किया तथा विकास कार्यों की जानकारी ली।

ये जनप्रतिनिधि इन्हीं दिनों, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के अध्ययन प्रवास पर गई हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्य शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, चुराह के विधायक डॉ. हंसराज, इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन और अन्य विधायकों से भी मिले। उन्होंने समिति के सदस्य विधायकों के साथ अपने कई अनुभव भी साझा किए।

हमीरपुर से गए पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के दल में जिला परिषद के धनेटा वार्ड के सदस्य संजय चौधरी, बमसन ब्लॉक के बीडीसी सदस्य कैप्टन तिलक राज शर्मा और शकुंतला ठाकुर, बीडीसी भोरंज की बीना देवी, बीडीसी हमीरपुर की नीलम कुमारी, बिझड़ी पंचायत के प्रधान संजय कुमार, महारल की प्रधान विजया कुमारी, अमलैहड़ की सोनिया ठाकुर, बरधियाड़ की रीता देवी, मती टीहरा की पुष्पा कुमारी, कलूर के राजेंद्र कुमार, दंगड़ी की अनीता देवी, सधरयाण पंचायत के उपप्रधान रवि कुमार, अमलैहड़ के तिलकराज, मझियार के राकेश कुमार, बेला के अजय शर्मा, गाहली के कपिल ठाकुर, दंगड़ी के नसीब सिंह, बरधियाड़ के गोविंद सिंह और हड़ेटा के उपप्रधान संजय कुमार शामिल हैं। इनके अलावा पंचायतीराज विभाग के अधिकारी तिलकराज, दिवाकर दत्त, वीरेंद्र सिंह चंदेल, कपिल पठानिया, अनु, राजेश कुमार, संदीपिका, अशोकराज, विनित कुमार और बलदेव भी इस दल में शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...