हड़सर नाला में डीसी किन्नौर के पिता का क्षत-विक्षत शव बरामद, मणिमहेश यात्रा के दौरान हुए थे लापता

--Advertisement--

भरमौर/चम्बा – भूषण गुरूंग 

मणिमहेश यात्रा के दौरान गत 7 सितम्बर से लापता हुए डीसी किन्नौर के पिता भानी शर्मा (67) का शव हड़सर नाला में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत था तथा जंगली जानवरों द्वारा नोचा हुआ लग रहा था।

शव की पहचान न हो पाने के कारण इसे चम्बा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां परिजनों को भी बुलाया गया। उन्होंने शव की शिनाख्त भानी शर्मा के रूप में की। पुलिस द्वारा मामले को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

मामले की पुष्टि डीएसपी हैड क्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने की है। हालांकि अफवाह थी कि लापता व्यक्ति का बैग व जूते अमृतसर में मिले हैं। मगर ये सब झूठ साबित हुआ है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...