
नूरपुर – देवांश राजपूत
राजकीय उच्च पाठशाला रिन्ना में छात्र-छात्राओं की अंडर -14 खेलकूद प्रतियोगिता में हटली जंवाला स्कूल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
नागनी पंचायत की प्रधान राजवंत कौर ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता में कोट पलाहड़ी स्कूल विजेता व लदौड़ी स्कूल उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों में जौंटा स्कूल विजेता व बीटीसी स्कूल नूरपुर उपविजेता रहा।
लड़कों की कबड्डी में सदवां स्कूल विजेता व खैरियां स्कूल उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों की कबड्डी में जौंटा स्कूल विजेता व हटली जंवाला स्कूल उपविजेता रहा।
लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में हटली जंवाला स्कूल विजेता व थाना स्कूल उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में हटली जंवालां स्कूल विजेता व कंडवाल स्कूल उपविजेता रहा।
लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में जाच्छ स्कूल विजेता व सुल्याली स्कूल उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कंडवाल स्कूल विजेता व जाच्छ स्कूल उपविजेता रहा।
ये रहें मौजूद
इस मौके पर स्कूल के मुख्य अध्यापक अश्वनी कुमार सहित भूपेंद्र, उमेश, सुशील, ज्योति व मधुबाला मौजूद रहीं।
