भरी बरसात में टैंकर से प्यास बुझा रहे सोहर गांव के लोग

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के तहत पड़ती उपतहसील राजा का तालाब की पंचायत डक के गांव सोहर के वार्ड नंबर पांच के लोग भरी बरसात में भी पीने के पानी की आपूर्ति के लिए निजी खर्च से टैंक मंगवाने को मजबूर हैं।

गांववासियों सूरम सिंह, रीना देवी, पंकज चौधरी, देस राज, बिशन दास, प्रवीना देवी, सुमन लता, विपिन कुमार और सोम राज का कहना है कि उनके घरों में लगभग दो महीनों से पीने के पानी की सुचारु रूप से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जबकि बीच में पानी आता भी है तो वह भी नाममात्र।

उनका कहना है कि आपूर्ति के लिए उन्हें अकसर पीने के पानी का टैंक निजी खर्च से मंगवाना पड़ता है। पहले 15 से 16 घरों को नए पाइप से आपूर्ति दी गई थी, लेकिन विभाग ने फिर से साठ साल पहले डाली गई पुरानी पाइपलाइन से उन्हें पानी की आपूर्ति देना शुरू कर दिया।

वहीं कहा कि वर्षों पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से बंद पड़ी है और लीकेज भी होती है। गांववासियों के अनुसार उन्होंने कई बार विभाग को इस विषय में अवगत भी करवाया। लेकिन विभागीय अधिकारी कभी इधर तो कभी उधर से कनेक्शन जोड़ने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी 

इस विषय में जब जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित रंधावा से बात हुई तो उनका कहना था कि जानकारी लेकर समस्या का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...