
प्रागपुर – आशीष कुमार
पुलिस चौकी डाडा सीबा के अंतर्गत गांव तयामल में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा की एक बस सवाणा से देहरा वाया तयामल जा रही थी।
शाम करीब 4 बजे गांव तयामल में बाइक सवार राकेश कुमार 28 सुपुत्र मेहर सिंह गांव काहरु पंचायत टिपरी की बस के पिछले टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई है।
मृतक को हाल ही में जलशक्ति बिभाग में बतौर मल्टी टास्क वर्कर की नौकरी मिली थी।
पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए हिमाचल पथ परिवहन के चालक पर मामला दर्ज कर लिया है ।। मामले की आगामी कार्यवाही जारी है
