सड़क से नीचे लुढ़का गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 28 जुलाई – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के बल्ह पुलिस थाना के अंतर्गत नेरचौक कलखर मार्ग पर गत रात्रि लखवान के समीप खाली सिलेंडर से भरा एक ट्रक सड़क मार्ग से लुढ़क गया, जिससे ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रक (HP 20H-5765) खाली सिलेंडर लेकर ऊना जा रहा था। ट्रक को रमन कुमार चला रहा था। वहीं रात को ट्रक अनियंत्रित होकर लखवान के नजदीक मोड़ पर सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गया। ट्रक के लुढ़कने के उपरांत उसमें लदे सिलेंडरों से जोर की आवाजें आई, जिस कारण आसपास के लोग भी जाग गए।

हालांकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...