स्वीप टीम अर्की ने किया लोगों को मतदान के प्रति जागरूक

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

स्वीप नोडल अधिकारी अर्की विधानसभा क्षेत्र डॉ. हेमराज सूर्या ने बताया कि स्वीप टीम अर्की द्वारा उपमण्डलाधिकारी कार्यालय से डेमोक्रेसी वैन से होकर शालाघाट, दानों घाट, कराड़ा घाट, ग्याना, सेउड़ा, चंडी, बड़ोग, बान्डली, नेऊडी, खाली में लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप किया तथा विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे समझाया।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने माता पिता व आस-पड़ोस के सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

स्वीप टीम के नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी प्रोफेसर पुनीत ठाकुर ने लोगों को चुनाव आयोग द्वारा बूथ पर मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं से भी अवगत करवाया।

उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि कि 12 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...