स्वास्थ्य विभाग ने द्रम्मण व हटली में दवा की दुकानों का किया निरीक्षण, चार दवाओं के भरे सैंपल

--Advertisement--

Image

भटियात- अनिल संबियाल

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा निरीक्षक राकेश की अगुवाई में भटियात क्षेत्र के द्रम्मण व हटली में दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की गुणवत्ता जांची। गुणवत्ता पर संदेह होने पर चार दवाओं के सैंपल भी लिए गए। इनमें एंटासिड, एंटी डायबिटिक, दर्द निवारक और एंटीबायोटिक दवा शामिल हैं।

सभी सैंपलों को जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही इनकी गुणवत्ता के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। इस मौके पर दवा निरीक्षक ने दवाओं की दुकानों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की भी जांच की। जिन दुकानों में सी.सी.टी.वी. कैमरे खराब पाए गए, उन्हें तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए।

आदेशों की अवहेलना पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डी.सी. के आदेशानुसार हर दवा विक्रेता को अपनी दुकान में सी.सी.टी.वी. कैमरे स्थापित करना अनिवार्य है। यदि किसी दवा विक्रेता द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरा नहीं लगाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।

नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभाग की ओर से दवाओं की दुकानों में दबिश दी जा रही है और रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वहीं दवा विक्रेताओं को सख्त हिदायतें भी दी जा रही हैं।

उधर, दवा निरीक्षक चम्बा राकेश ने कहा कि भटियात क्षेत्र के द्रम्मण व हटली में दवा की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए चार दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में यदि कोई भी दवा विक्रेता नशीली एवं गुणवत्ताहीन दवाएं बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...