स्वास्थ्य उप-केंद्र सुलपुर –बही में कोरोना वैक्सीनेशन करबाने को उमड़ी भीड़ , युबा वर्ग में दिखा खासा उत्साह  

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

 

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत सुलपुर- जबोठ के स्वास्थ्य उप-केंद्र सुलपुर –बही में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया ! इस स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण करबाने के लिए लोगों में खासा- उत्साह देखा गया ! स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे लोग ने कोरोंना नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी बारी आने का इन्तजार करते दिखे !

डॉक्टर बनीता ने कहा की स्वास्थ्य उप-केंद्र सुलपुर –बही में स्थानीय लोगों के अलावा काफी दूर दूर से भी लोग कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचे थे जिन्होंने ऑनलाइन स्लॉट की बुकिग की थी ! कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क लगाने और हाथों को साबुन से बार –बार धोना चाहिए और कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए ! लोगों को कोरोना से खुद ही लड़ना होगा ! कोरोना नियमों का पालन करके की कोरोना को हराया जा सकता है

इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य उप-केंद्र में डॉक्टर बनीता , डॉक्टर प्रतिभा अंजलि वर्मा , हैल्थ मेल बर्कर राम जी दास , हेल्थ फीमेल वर्कर राम प्यारी, आशा-बर्कर सुमन राणा , कुंता देवी , कृष्णा देवी और चंचला देवी ने अपना भरपूर सहयोग दिया !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...