स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण बोर्ड का शीघ्र होगा गठन

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ने दिया प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन, बोर्ड गठन से एक लाख से अधिक परिवारों को होगा फायदा – केके वर्मा

सरकाघाट – अजय सूर्या

हिमाचल स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण बोर्ड का जल्द ही गठन किया जाएगा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कही।

हिमाचल प्रदेश राज्य कांग्रेस आरटीआई सेल के कोऑर्डिनेटर एवं स्वतंत्रता सेनानी सरकाघाट और धर्मपुर मंडल के अध्यक्ष अधिवक्ता केके वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि हिमाचल स्वतंत्रता सेनानी परिषद की कार्यकरिणी ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें कई वर्षों से लंबित पड़ी मांगों के बारे में अवगत करवाया।

इस प्रतिनिधि मंडल में परिषद के अध्यक्ष जगदीश गुलेरिया की अगवाई में मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा की पिछले 7 वर्षों से बोर्ड का गठन न होने के कारण स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। साथ ही सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए नौकरियों में 2 प्रतिशत कोटे में जातिगत आरक्षण के कारण उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने के परिणामस्वरूप बैकलॉग बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया की पिछले विधानसभा सत्र में विधायक संजय रत्न ने सदन को बताया था की वर्तमान में सभी विभागों में बैकलॉग के कारण लगभग 536 से अधिक पद रिक्त पड़े है, जिन्हें शीघ्र भरने के साथ साथ अन्य मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी सदस्यों को दिया।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की मांगों पर अमल करने के अनुरोध के साथ संगठन कार्यकारिणी से उपस्थित अध्यक्ष जगदीश गुलेरिया, महासचिव डॉ अतुल ठाकुर, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष दुनी चंद, सरकाघाट मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता के के वर्मा, मंडी मंडल सचिव पारस गुलेरिया, व केहनवाल से सदस्य प्रशांत व निशांत गुलेरिया ने संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री का मिलने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे स्वतंत्रता सेनानी परिषद के सरकाघाट और धर्मपुर मंडल के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश राज्य कांग्रेस आरटीआई सेल के कोऑर्डिनेटर अधिवक्ता केके वर्मा ने कहा कि बोर्ड के गठन से हिमाचल के करीब एक लाख से अधिक स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों को इससे फायदा पहुंचेगा और बहुत जल्दी प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा बोर्ड का गठन करने के बाद राज्य स्तर पर एक बहुत बड़ा सम्मानित समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व अन्य मंत्रिमंडल और राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेताओं को भी इसमें बुलाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...