स्थानीय पीएचसी में घायलों को कोई उपचार नहीं मिलने पर सरकार, विभाग और प्रशासन पर कड़ा रोष, विधायक को भी घेरा

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

जिला के सरकाघाट क्षेत्र की थौना पंचायत हादसे में घायलों को थौना पीएचसी में उपचार नहीं मिलने पर लोगों के द्वारा सरकार, विभाग और प्रशासन को घेरने पर स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोगों के यह आरोप निराधार हैं कि पीएचसी में स्टाफ नहीं था। उन्होंने बताया कि पीएचसी में डॉक्टर तैनात है, लेकिन हादसे के समय वह कहां था इस बात की जांच की जाएगी।उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग के बीएओ को आदेश दिए गए हैं कि वह तुरंत इस बात की जांच करवाएं कि आखिर पीएचसी में तैनात डॉक्टर कहां था। अगर ड्यूटी पर कोताही बरती गई है तो डॉक्टर और स्टाफ पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोगों के द्वारा मालवाहक में सफर करना भी अपराध है और गाड़ी में ब्रेक क्यों नहीं लगी इस बात की जांच होना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने पुलिस को आदेश ‌दिए हैं कि आखिर इस तरह से मालवाहक में लोगों को कैसे ले जाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हादसे का कारण जो भी हो उसकी जांच पूरी होनी चाहिए ताकि, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।बता दें कि थौना में शुक्रवार को ‌सस्ता राशन ले जा रहे लोगों की जीप लुढ़क जाने के कारण यह 300 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो महिलाओं ने बाद में दम तोड़ दिया था।

इस दौरान लोगों ने स्थानीय पीएचसी में घायलों को कोई उपचार नहीं मिलने पर सरकार, विभाग और प्रशासन पर कड़ा रोष जताया था और सोशल मीडिया पर ‌विधायक को भी घेरा गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...