स्टोन क्रेशर पर तीन नकाबपोश युवकों ने सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट, मामला दर्ज़

--Advertisement--

स्टोन क्रेशर पर तीन नकाबपोश युवकों ने सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट, मामला दर्ज़

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना हरोली के तहत कुंगड़त स्थित एक स्टोन क्रेशर पर तीन नकाबपोश युवकों ने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की है। मामले को लेकर एक सुरक्षाकर्मी ने पुलिस के पास शिकायत दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के गढशंकर निवासी चरणजीत कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से कुंगड़त स्टोन क्रेशर पर बतौर सुरक्षा कर्मी कार्य कर रहा हूं।

गत रात्रि को अन्य सुरक्षा कर्मियों से ड्यूटी पर था, तो आधी रात को तीन नकाबपोश युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। चरणजीत का आरोप है कि नकाबपोश युवकों ने न केवल मुझे, बल्कि ड्यूटी पर तैनात अन्य दोनों सुरक्षा कर्मियों के साथ भी मारपीट की।

शिकायतकर्ता ने बताया कि युवकों के पास तेजधार हथियार भी थी। शोर मचाने पर सभी युवक मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर चरणजीत ने हरोली पुलिस के पास शिकायत दी है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...