स्कूल से शास्त्री अध्यापक का तबादला होने पर लोग खफा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

राजकीय उच्च विद्यालय धनेई से शास्त्री अध्यापक के तबादले के बाद लोग भड़क गए हैं। लोगों ने अध्यापक का तबादला रोकने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी न हुई तो स्कूल में ताला जड़ देंगे। साथ ही बच्चे भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल नहीं जाएंगे। इसी कड़ी में स्कूल प्रबंधन समिति व बच्चों के अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सदर के विधायक पवन नैयर से मिला।

इस दौरान उन्होंने सदर विधायक से कहा कि धनेई स्कूल में कार्यरत शास्त्री अध्यापक का अचानक तबादला कर दिया गया है, जिससे बच्चों को उक्त विषय को पढ़ने में काफी परेशानी हो रही है। इस कारण स्कूल प्रबंधन समिति व अभिभावकों में भी रोष है।

इसी संदर्भ में जिला प्रशासन को भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया जा चुका है। लोगों का कहना है कि यदि उक्त अध्यापक का तबादला नहीं रुकता है कि लोग स्कूल जाकर ताला जड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। साथ ही बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजेंगे।

क्योंकि, जब कोरोना काल का समय था तो उक्त अध्यापक सहित एक अन्य सहयोगी अध्यापक ने सभी बच्चों के घर-घर जाकर पढ़ाई करवाई थी। अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि उन्हें स्कूल के प्रभारी व विज्ञान अध्यापक का तबादला चाहिए। इसके लिए लोगों ने विज्ञान अध्यापक का अभिभावकों के प्रति व्यवहार अच्छा न होने की बात कही।

इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष राधा कुमारी, रिंडा पंचायत प्रधान राजकुमार, उपप्रधान संजीव कुमार, अशोक कुमार, प्रीतम चंद, सुरेंद्र कुमार, मीना शर्मा, रीना देवी, भावना कुमारी, अंजना, रेखा देवी, रीना, निशा, इंदू, छिबो देवी, धनो देवी, संतोष कुमारी, छिमी देवी, बिमला देवी, ममता, निशा देवी, मधु कुमारी, मीनाक्षी कुमारी तथा साक्षी आदि उपस्थित रहे।

राधा देवी, अध्यक्ष एसएमसी के बोल 

हम स्कूल से शास्त्री अध्यापक का तबादला रोकने की मांग के संदर्भ मे सदर विधायक से मिले हैं। उन्हें हमने सारी बात बताई है। उम्मीद है कि विधायक उनकी मांग को पूरा करेंगे।

छिबो देवी, सदस्य एसएमसी के बोल 

शास्त्री अध्यापक का तबादला होने से सभी अभिभावक व एसएमसी सदस्य निराश हैं। क्योंकि, वह बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाते थे। इसलिए इनका तबादला किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए।

पवन नैयर, विधायक सदर चंबा के बोल 

स्कूल अध्यापक का तबादला रोकने की मांग के संदर्भ में ग्रामीण मिले हैं। लोगों की मांग को देखते हुए इस संबंध में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा विभाग को इस संदर्भ में उचित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...