सोशल मीडिया पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। भाजपा के हाईटेक आईटी सेल का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने मंथन करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।

उन्होंने पार्टी की नीतियों और भाजपा की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। कहा कि मीडिया विभाग भाजपा के झूठे प्रचार का सोशल मीडिया पर पर्दाफाश करेगा। कहा कि अगर सभी कार्यकर्ता पूरे जोश से काम करेंगे तो कोई भी कांग्रेस को सत्ता में आने से नहीं रोक सकता।

कांग्रेस के हिमाचल सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हिमाचल में जनता बदलाव चाहती है। जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। हिमाचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है। मोदी सरकार ने बीते आठ साल से देश और हिमाचल की जयराम सरकार ने बीते पांच सालों से प्रदेश को लूटा है। जनता अब बदलाव चाह रही है।

सोशल मीडिया अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनिते ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी भूमिका अहम है। उन्हें जिम्मेदारी भी बड़ी मिली है। सोशल मीडिया आज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएं।

हिमाचल में विकास पूर्व कांग्रेस सरकारों की देन रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर इस लड़ाई को लडे़ं। दस गारंटियों को लोगों के बीच ले जायगे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...