सोलन में फटा बादल: आधी रात बरसी तबाही से दबीं इमारतें, रिश्तेदारों के घर शिफ्ट हुए लोग

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला सोलन में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात करीब 2:00 बजे शामती के समीप बादल फटने से दो बिल्डिंग मलबे के नीचे दब गई हैं।

विशालकाय चट्टान के साथ-साथ मलवा आने से पूरा रास्ता धंस गया है व राजगढ़ रोड सोलन से आने-जाने की आवाजाही बिल्कुल ठप हो गई है।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन को दी, जिसके बाद जेसीबी मशीन से मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी दरकने से आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई हैं, जिसे देखते हुए एहतियातन लोगों ने शामती बाजार खाली दिया है व परिजनों ने रिश्तदारों के घर पनाह ले ली है।

जिला में भारी वर्षा के कारण अब तक लगभग 77.50 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जि़ला में लोक निर्माण विभाग के 158 विभिन्न मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने कहा कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 शिमला-परवाणू पर अनेक स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात बार-बार बाधित हो रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि महत्वपूर्ण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए जाएं।

उन्होंने कहा कि सोलन से हरियाणा के पंचकूला जि़ला से होकर बद्दी-नालागढ़ के लिए जाने वाला राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...