सोलन : आम जनता को नोटिस, खुद मुफ्त का पानी गटक रहे सरकारी बाबू

--Advertisement--

Image

सोलन, 06 अक्तूबर – जीवन वर्मा

“दूसरों को नसीहत, खुद साहब करें फजीहत।” यह कहावत जिला मुख्यालय में कार्यरत दफ्तरों के अधिकारियों पर सटीक बैठ रही है। जहां एक और नगर निगम सोलन आम जनता पर अपना डंडा चला कर सभी नियमों कानूनों को पूरा करवाती है।

वहीं जिला मुख्यालय में सर्वाधिक जनसम्पर्क वाले सरकारी कार्यालय (मिनी सचिवालय) में अभी तक पानी का मीटर नहीं लगा है। सरकारी अधिकारी व कर्मचारी मुफ्त का पानी पी रहे है। हालांकि कई बार इस बारे में संबंधित कार्यालयों को अवगत करवाया गया, लेकिन किसी के कान में जूँ तक न रेंगी। जिससे एक बात स्पष्ट है कि नियम कानून आम जनता के लिए ही है। आम जनता को तुरंत ही नोटिस जारी हो जाते है।

हैरानी की बात यह है कि यदि संबंधित कार्यालयों में पानी का मीटर होता तो लाखों रुपये नगर निगम के खाते में जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरेआम पानी का दुरुपयोग हो रहा है। यही ही नहीं क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित कई ऐसे कार्यालय है, जहां पानी के मीटर तो लगे है लेकिन वह बिल जमा नहीं करवाते।

अधिकारी के बोल

इस बारे में जब नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर से बात की गई तो उन्होने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को इस बारे में अवगत करवाया है। लेकिन अभी तक पानी का मीटर नहीं लगा रहे है।

उन्होंने कहा कि इससे नगर निगम को नुकसान हो रहा है। वहीं नगर निगम सोलन की आयुक्त प्रियंका चंद्रा ने भी माना कि बड़े कार्यालयों में पानी के मीटर नहीं लगे है। उन्हें नोटिस भेजे जा रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...