सोने और चांदी की कीमतों में कमी, हिमाचल प्रदेश में प्रति दस ग्राम यह है रेट

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

सोने चांदी की कीमतों में कमी आई है। हिमाचल प्रदेश के सर्राफा बाजार में भी यह कमी देखने को मिल रही है। विवाह शादियों के लिए सोने चांदी के आभूषण खरीदने के इंतजार में बैठे लोगों के लिए यह राहत की खबर है।

हालांकि अब प्रदेशभर में शादियों का सीजन खत्‍म होने की ओर है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और इस मौसम में हिमाचल में बहुत कम शादियां होती हैं। लेकिन सोने चांदी की कमीतों में कमी से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है।

शनिवार को साेने के दाम में प्रति ग्राम 20 रुपये कमी दर्ज की गई है। अभी 22 केरेट साेने की प्रतिग्राम कीमत 4874 यानी 48 हजार 740 रुपये प्रति तोला या दस ग्राम है। शुक्रवार को यह कीमत 4894 ग्राम प्रति यानि 48 हजार 940 रुपये तोला थी।

वहीं दूसरी ओर 24 केरेट साेना 5118 रुपये प्रति ग्राम यानि 51 हजार 180 रुपये है। 24 केरेट सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम में 210 रुपये की कमी आई है। इसके अलावा चांदी के दाम स्थिर हैं। शनिवार को चांदी का दाम 66 हजार 220 रुपये प्रति किलोग्राम है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि अब लगभग सितंबर माह तक सोने व चांदी के दामों के गिरावट दर्ज होगी। अब शादियों का सीजन खत्म हो गया है। बरसात में शादी समारोह नहीं होते हैं। इसके चलते सोने व चांदी के आभूषणों की डिमांड भी कम होगी।

लोग मिस्‍ड काल देकर भी सोने के रेट जान सकते हैं। 22 और 18 कैरेट गोल्‍ड ज्‍यूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्‍ड काल दे सकते हैं। आपके मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्‍यम से सारी जानकारी आ जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...