
नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरनोटा में पीर बाबा दंगल मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेवक एवं प्रदेश राष्ट्रीय लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया को मेला कमेटी द्वारा शाल व टोपी देकर सम्मानित किया गया।
संजय गुलेरिया ने मेला कमेटी को अपनी ओर से ₹11000 भेट किया और इस मेले में सोनू पहलवान विजेता रहे और मोनू पहलवान को विजेता रहे विजेता पहलवान को 17 हजार और उप विजेता पहलवान को ₹14000 मेला कमेटी द्वारा दिए मुख्य अतिथि संजय गुलेरिया के हाथों द्वारा पहलवानों को दिलवाया गया ।
इस अवसर पर दंगल कमेटी हरनोटा के सम्मानीय सदस्य डॉक्टर कुलतार, भाई रवि, सुखदेव शास्त्री, पंकज गुलेरिया, रंजीत, अशोक, कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा संजय गुलेरिया का आभार प्रकट किया गया ।
जिन्होंने उन्हें इस मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर उन्हें बुलाया और उन्हें सम्मानित किया गया।
सोनू लंबा नाल से पहलवान में बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए बड़ी माली में जीत दर्ज की!
इस अवसर पर जाने-माने समाजसेवी व कारोबारी पुनीत उर्फ टिंकू महाजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
