सैर करने निकली महिला नहीं लौटी घर, अगले दिन चक्की खड्ड में मिला शव

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पुलिस थाना डमटाल के तहत गांव भदरोया में चक्की खड्ड में अधेड़ उम्र की महिला का शव मिला है। महिला बीते दिन सैर के लिए निकली थी जो घर नहीं लौटी तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस चौकी ढांगू में दर्ज करवाई थी।

ढांगू पुलिस को सूचना मिली कि गांव भदरोया में गुरु रविदास मंदिर के पास एक महिला का शव चक्की खड्ड में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा मृतक महिला के बेटों दविंद्र सिंह तथा वीरेंद्र सिंह निवासी ढांगू को बुलाया।

पुलिस ने मृतका के बेटों के बयान कलमबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया।

एएसपी नूरपुर सुरिन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चक्की खड्ड में गिरने से मौत होना पाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...