
शाहपुर, नितिश पठानियां
आज सैनिक पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वारा वर्चुअल माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मोके पर सी एल डोगरा ने योग गुरु के रूप में शिरकत करी। उन्होंने बच्चों, अध्यापको, और अभिवाबको को योग सिखाया और कुछ आसन करवाए। सी एल डोगरा ने उन्हें अष्टांग योग के 8 अंग (यम ,नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा , ध्यान और समाधि) को बड़ी सरलता से समजाया ।
सी एल डोगरा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर कहा कि यह सामान्य ज्ञान है कि वयस्क हर दिन कई रूपों में तनाव का सामना करते हैं। लेकिन आज के बच्चे बड़ों की तरह तनावग्रस्त हैं। स्कूलों और कॉलेजों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, साथियों के दबाव से निपटना, पाठ्येतर गतिविधियाँ और माता-पिता और शिक्षकों की अपेक्षाओं को पूरा करना बच्चों के लिए बहुत तनावपूर्ण है।
इस दबाव से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है योग का अभ्यास। अभ्यास का आपके शरीर और तंत्रिका, श्वसन और पाचन तंत्र जैसे सिस्टम पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है।योग बच्चों की भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करता है; यह मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और रचनात्मकता में सहायता करता है।
जैसे आप बीज बोने से पहले मिट्टी तैयार करते हैं, वैसे ही आपको दिमाग तैयार करने की जरूरत है। योग आपको अपने आप को केंद्रित रखने में मदद करेगा, आपकी याददाश्त की गुणवत्ता में सुधार करेगा और मस्तिष्क के समग्र कार्यों में सुधार करेगा।
इस उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी धीमान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की सभी को शुभकामनाएं। निरोग रहने,प्रसन्न रहने और दीर्घायु जीवन के लिए योग जरूरी है। आप स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और सदा ईश्वर आप पर असीम सुख की वर्षा करें।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर स्कूल के कार्यकारिणी निर्देशक बादल कश्यप ने कहा कि यदि शरीर व मन स्वस्थ नही हैं , तो लक्ष्य को पाना असम्भव हैं, योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ होते हैं।
इस मोके पर स्कूल के छात्र , अध्यापक , और बच्चो के माता- पिता विर्चुली माध्यम से जुड़े।
