सैंथल-चौंतड़ा रोड पर कार की चपेट में आई 2 बच्चियां, एक की मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर के ढेलू के समीप सैंथल-चौंतड़ा संपर्क मार्ग पर पैदल जा रही 2 बच्चियां कार की चपेट में आ गईं। हादसे के दौरान एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरी को टांडा मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है।

मृतक बच्ची की पहचान 8 वर्षीय शामिली के रूप में जबकि घायल की पहचान 6 वर्षीय वंशिका (6) के रूप में की गई है। हादसे के बाद कार चालक ने ही दोनों बच्चियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस के अनुसार कार जोगिंद्रनगर से सैंथल की ओर जा रही थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।

सिविल अस्पताल के एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि एक बच्ची के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मौत के बाद भी जिंदा रहेगी मदन की ”इंसानियत”: IGMC शिमला को दान किया शरीर

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मानवता की...

कांगड़ा भूकंप की 121वीं बरसी: 4 अप्रैल को मनाया जाएगा आपदा जागरूकता दिवस

हिमखबर डेस्क  जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा 4 अप्रैल 2026 को...

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को

हिमखबर डेस्क  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...