सेब बागवानों को झटका: हिमाचल में 15 फीसदी तक बढ़ाए कार्टन के दाम

--Advertisement--

Image

बाजार से महंगी खरीदनी होगी पैकिंग ट्रे, हिमाचल प्रदेश हार्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (एचपीएमसी) ने इस बार बीस किलो के कार्टन की कीमत 66.78 से लेकर 75.65 रुपये तक, जबकि दस किलो के कार्टन की कीमत 50.43 रुपये से लेकर 52.40 रुपये तक तय की है।

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के नौ लाख सेब बागवानों को सरकार के उपक्रम एचपीएमसी ने कार्टन के दाम पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी तक बढ़ाकर बड़ा झटका दिया है। यही नहीं इस बार बागवानों को महंगे दामों पर पैकिंग ट्रे भी बाजार से खरीदनी होंगी।

पिछले साल बाजार से सस्ते दामों पर निगम ने कंपनियों से पैकिंग ट्रे उपलब्ध करवाई थीं। इस बार कोई भी कंपनी ट्रे उपलब्ध करवाने के लिए आगे नहीं आई।

हिमाचल प्रदेश हार्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (एचपीएमसी) ने इस बार बीस किलो के कार्टन की कीमत 66.78 से लेकर 75.65 रुपये तक, जबकि 10 किलो के कार्टन की कीमत 50.43 रुपये से लेकर 52.40 रुपये तक तय की है।

हिमाचल प्रदेश की दो कंपनियां और गाजियाबाद की एक कंपनी कार्टन मुहैया करवाएगी। कार्टन और पैकिंग ट्रे महंगी मिलने से बागवानों पर महंगाई की मार पड़ी है।
बताते हैं कि एचपीएमसी ने पिछले साल बागवानों को 575 रुपये प्रति सौ ट्रे के बंडल बेचे थे, लेकिन इस साल उनको खुले बाजार से यह बंडल 800 रुपये में मिल रहा है।
बताते हैं कि कार्टन की आपूर्ति के  लिए दो हिमाचल और एक गाजियाबाद की कंपनी के टेंडर मंजूर हुए हैं। एचपीएमसी के महाप्रबंधक हितेष आजाद कहते हैं कि कार्टन के रेट सरकार ने तय कर दिए हैं।
ये हैं सेब कार्टन की दरें (रुपये में)
कार्टन का ब्योरा                         वर्ष 2021-22     वर्ष 2022-2023    वृद्धि प्रतिशत 
सफेद कार्टन 20 किलो                    68.67             75.65                10.16
सफेद और ब्राउन कार्टन 20 किलो     64.51              71.71               11.16
ब्राउन डबल वर्जन कार्टन 20 किलो    60.13             66.78                12.71
सफेद 10 किलो कार्टन                    46.62             52.40                12.40
सफेद और ब्राउन दस किलो कार्टन    43.72              50.43               15.35

कल से खुलेंगे 250 सेब खरीद केंद्र 

हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में बागवानों से मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीदने के लिए 15 जुलाई से 250 खरीद केंद्र खुलेंगे। राज्य सरकार की दो एजेंसियां हिमफेड और एचपीएमसी बागवानों से सी श्रेणी का सेब खरीदेंगी।
हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि 15 जलाई से सेब खरीद केंद्र खोलने शुरू कर देंगे। सरकार ने अभी सेब खरीद मूल्य भी चालू सीजन के लिए निर्धारित करना हैं। पहले चरण में कम ऊंचाई वाले सेब उत्पादक क्षेत्रों में फल खरीद केंद्र खोले जाने हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...