सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र हांेगे।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार 500 रुपये से 19 हजार 500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 25 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय ज्वालाजी में उपस्थित हो सकते हैं

26 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय कस्बा कोटला, 27 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर तथा 28 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9816813693 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साईट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...