सुरक्षा गार्ड, ट्रेनी मैन्युफैक्चरिंग व सेल्स एग्जीक्यूटिव के 270 पदों के लिए साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, शिमला द्वारा सुरक्षा गार्ड, ट्रेनी मैन्युफैक्चरिंग व सेल्स एग्जीक्यूटिव के 270 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, सुरक्षा सुपरवाइजर व ट्रेनी मैन्युफैक्चरिंग के लिए बारहवीं पास तथा सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए स्नातक पास रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 36 वर्ष के बीच रखी गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 9 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय नूरपुर, 10 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय इंदौरा, 11 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ, 12 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय देहरा और 13 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय ज्वालाजी में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कापी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं। रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा।

आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918, 8221862918 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...