सुजानपुर पालमपुर मार्ग पर युवती का अपहरण, लड़की और गाड़ी में सवार युवक को पकड़ा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश  

सुजानपुर शहर में शनिवार सुबह अचानक अफरातफरी वाला माहौल बन गया, इसमें हर कोई यह कहता सुनाई पड़ा कि सुजानपुर- पालमपुर मुख्य मार्ग नजदीक राजकीय महाविद्यालय के पास एक लड़की को अगवा कर लिया गया।

देखते ही देखते यह बात हवा की तरह फैल गई और कहा गया कि एक सफेद रंग की गाड़ी में कुछ युवक आए और मुख्य सड़क पर चल रही एक लड़की को जबरन गाड़ी में बिठाया और उसे भगा कर ले गए।

इस संबंध में निकटवर्ती दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज भी निकाला, जिसमें एक सफेद रंग की लंबी गाड़ी में एक युवक लड़की को बाजू से पकड़ कर बैठाता हुआ नजर आ रहा ।

फिर क्या था पूरे शहर में अव्यवस्था का माहौल बना, बात सुजानपुर थाना में पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों तरफ छानबीन शुरू की। थोड़ी देर में लड़की और गाड़ी में सवार युवकों को ढूंढ लिया गया।

थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी इस तरह की घटना घटित हुई है जिस पर जांच पड़ताल करके उस लड़की और युवक को थाना बुलाया जा रहा है। इसके बाद ही सच्चाई सबके सामने होगी। पता चला है कि लड़की निकटवर्ती पंचायत जिला कांगड़ा की रहने वाली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...