सुक्खू सरकार ने चार मुख्य संसदीय सचिवों को सौंपी जिम्मेदारी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस शासित सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने नियुक्त सभी मुख्य संसदीय सचिवों को मंत्रियों के विभागों के साथ अटैच किया गया है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा को मुख्यमंत्री के साथ विधि विभाग, उद्योग मंत्री के साथ संसदीय कार्य विभाग और राजस्व मंत्री के साथ बागवानी विभाग से अटैच किया गया है।

मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार को मुख्यमंत्री के साथ नगर नियोजन विभाग, उद्योग मंत्री के साथ उद्योग विभाग और राजस्व मंत्री के साथ राजस्व विभाग से जोड़ा गया है।

इसी तरह आशीष बुटेल को शहरी विकास विभाग के साथ मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग में शिक्षा मंत्री के साथ अटैच किया गया है।

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल को कृषि मंत्री के साथ पशुपालन विभाग, ग्रामीण विकास के साथ पंचायती राज विभाग के साथ जोड़ा गया है।

राज्य सरकार मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को पहले ही स्वास्थ्य, जन संपर्क और लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंप चुकी है।

इसी तरह मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को भी ऊर्जा, वन, परिवहन और पर्यटन विभाग विभाग का जिम्मा सौंपा जा चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...