सुंदरनगर : गोहर स्कूल में छात्राओं ने लगाए शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज़

--Advertisement--

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या                                                              

जिला मंडी के गोहर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शारीरिक अध्यापक पर स्कूली छात्राओं ने अपशब्द और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस थाना गोहर ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में छात्राओं के अभिभावकों ने चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने गोहर पुलिस को सूचित किया।

जानकारी के अनुसार गोहर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक पर स्कूली छात्राओं ने आरोप लगाया है कि वह टूर्नामेंट की तैयारी के बहाने उनको गलत ढंग से छूता है और अपशब्द भी कहता है। छात्राओं का आरोप है कि अध्यापक को बार-बार कहने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...