सुंदरनगर के शौर्य वीर यादव ने जीता मण्डी कुमार का खिताब, भारत केसरी का खिताब नरेंद्र खन्ना के नाम रहा

--Advertisement--

सुंदरनगर के शौर्य वीर यादव ने जीता मण्डी कुमार का खिताब, भारत केसरी का खिताब नरेंद्र खन्ना के नाम रहा।

मंडी – अजय सूर्या 

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में मण्डी कुमार (17 वर्ष) सरकाघाट निवासी शौर्य वीर यादव रहे। उन्हें 17,000 रुपये का इनाम दिया गया।

उपविजेता धवाल के सिद्धार्थ ठाकुर रहे। उन्हें 13,000 का इनाम दिया गया। जबकि तृतीय स्थान प्राप्त सुंदरनगर के रोहित जसवाल ने प्राप्त किया। उन्हें 6,100 प्रदान किए गए।

हिमाचल कुमार (21 वर्ष) के विजेता चम्बा के सुमित रहे और उपविजेता सुंदरनगर के भरत भूषण रहे। विजेता को 27,000 और उपविजेता को 23,000 इनामी राशि प्रदान की गई।

महिला शिवरात्रि केसरी का खिताब कृतिका हमीरपुर ने सोनिका बिलासपुर को परास्त कर अपने नाम किया। अभिलक्षा बिलासपुर तृतीय स्थान पर रही।

महिला शिवरात्रि केसरी को 15000, उप विजेता को 11000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पहलवान को 5,100 दिए गए।

शिवरात्रि भारत केसरी (खुली श्रेणी) के विजेता नरेंद्र खन्ना रहे। उन्हें 55,000 की इनामी राशि दी गई। उपविजेता मुकेश धवाल रहे। उन्हें 45000 का इनाम दिया गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी राजेश तोमर ने प्रतियोगिता में शिरकत की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...