सीपीआइएम की पूर्व पार्षद कांता सुयाल ने 50 समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला नगर निगम चुनाव से पहले सीपीआईएम की पूर्व पार्षद कांता सुयाल कांग्रेस में शामिल हो गई है। वीरवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांता सुयाल ने अपने 50 से ज्यादा समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी ज्‍वाइन की।

पार्टी कार्यालय राजीव भवन में  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी में शामिल करवाया।

इस दौरान कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांता सुयाल 2012 में कैथू वार्ड से सीपीआईएम पार्टी से चुनाव जीती थी और 2017 में भी कम वोटो से हारी थी वही अब कांग्रेस में शामिल हो गई है और कांग्रेस उन्हें लोअर कैथू से उम्मीदवार बना सकती है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांता सुयाल का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांता सुयाल सीपीआईएम से पूर्व पार्षद है और उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।

राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले शहर में कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है कांग्रेस नगर निगम चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी। शिमला शहर में काफी लोग पार्टी में शामिल हो रहे है ।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से उपचुनाव में जीत दर्ज की थी वैसे ही नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।

वही कांता सुयाल ने कहा कि सीपीआईएम छोड़ने की कोई खास वजह नही थी वार्ड के लोग ओर उनके समर्थक भी चाह रहे थे कि कांग्रेस में शामिल हो। कांग्रेस बड़ी पार्टी है ।

उन्होंने कहा कि वे 2012 में कैथू से ही चुनाव लड़ा था और अब कांग्रेस पार्टी की ओर से कैथू वार्ड चुनाव लड़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मौत के बाद भी जिंदा रहेगी मदन की ”इंसानियत”: IGMC शिमला को दान किया शरीर

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मानवता की...

कांगड़ा भूकंप की 121वीं बरसी: 4 अप्रैल को मनाया जाएगा आपदा जागरूकता दिवस

हिमखबर डेस्क  जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा 4 अप्रैल 2026 को...

10वीं पास-फेल युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका! 10 अप्रैल को होगी 70 पदों पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

हिमखबर डेस्क  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...