सीएससी टेली लॉ, वीएलई व पीएलवी को उत्कृष्ट कार्य के लिए डीसी कांगड़ा द्वारा किया गया सम्मानित

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

सीएससी द्वारा दी जा रही टेली लॉ सर्विस में जिला कांगड़ा में अच्छा काम करने वाले वी एल ई व पी एल वी को जिलाधीश महोदय कांगड़ा द्वारा आज सम्मानित किया गया। जिसमें हमारे कांगड़ा के सी एस सी संचालक साहिल तखी ज्वालाजी पी एल वी अनु वाला व नगरोटा बगवां पी एल वी कृष्णा देवी को डी सी कांगड़ा द्वारा स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया।

इन वी एल ई व पी एल वी ने अपने कार्य क्षेत्र में जागरूकता कैंप के माध्यम से इस सर्विस में रजिस्ट्रेशन कर लोगों की काफी सहायता की है।

सी एस सी के जिला प्रबंधक छुनकू राम ने बताया कि टेली लॉ सी एस सी ( लोक मित्र केंद्र )में एक ऐसी सर्विस है जिसके माध्यम से लोग फ्री में किसी भी तरह की कानूनी सलाह ले सकते हैं इसके लिए उन्हें कोई भी फीस देने की जरूरत नहीं होती।

उन्होंने सभी सी एस सी संचालकों से आग्रह किया है कि वे इस सर्विस को जागरूकता कैंप के माध्यम से अपने क्षेत्र के लोगों को अवश्य बताएं और उनका रजिस्ट्रेशन करके सहायता करें।

उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि अगर वे किसी भी तरह की कानूनी सलाह चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर इसका रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस मौके पर सी एस सी के स्टेट मैनेजर विजय सिंह सी एस सी बैंक प्रबंधक संजीव कुमार व सी एस सी के जिला प्रबंधक महेंद्र पाल व छुनकू राम मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...