सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- पांच साल पेपर बिके और जयराम ठाकुर सोते रहे

--Advertisement--

शिमला के डोडरा क्वार और सिरमौर के राजगढ़ में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अब सत्ता की बहुत भूख सता रही है।

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति के खिलाफ पूरे देश में कड़ा संदेश हिमाचल से जाना चाहिए। शिमला के डोडरा क्वार और सिरमौर के राजगढ़ में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अब सत्ता की बहुत भूख सता रही है। मुख्यमंत्री रहते वह पांच साल सोए रहे और पेपर बिकते गए।

कांग्रेस सरकार ने इस भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म होने से जनता ही बचा सकती है। वोट से चुनी सरकार को नोटों के दम पर गिराने की साजिश रचने से बड़ी लोकतंत्र की हत्या है।  75 साल में अगर लोकतंत्र कांग्रेस की नीतियों के कारण जिंदा रहा है।

विनोद सुल्तानपुरी ईमानदार और साफ छवि के हैं। इनके पिता छह बार सांसद रहे, कोई उनका ईमान खरीद नहीं सका। विनोद को संसद में पहुंचाएं ताकि वह आपकी आवाज बुलंद कर सकें। वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने क्षेत्र का विकास नहीं करवाया, आपदा में विशेष राहत पैकेज लाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए।

भाजपा के तीनों सांसदों ने आपदा में सरकार का साथ नहीं दिया न ही प्रधानमंत्री को उत्तराखंड और गुजरात के भुज की तर्ज पर विशेष राहत पैकेज के लिए एक चिट्ठी लिख सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमान बेचने वाले छह पूर्व विधायकों का चेहरा भाजपा का पटका पहनते समय उतरा हुआ था। जमीर बेचने की शिकन उनके चेहरों पर थी।

एक बिकाऊ विधायक तो ऐसे हैं, उनके बिकने से दो दिन पहले मैंने लाहौल विधानसभा क्षेत्र के केलांग से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 1500 रुपये महिलाओं को देने की शुरूआत की। तब तो वह मेरे बड़े कसीदे पढ़ रहे थे।

कांग्रेस सरकार चुनाव देखकर राजनीति नहीं करती। हमने तिब्बत की सीमा से सटे लाहौल से इसलिए 1,500 रुपये की योजना की शुरूआत की ताकि वहां के निवासियों को लगे कि वे देश का अभिन्न अंग हैं। पहले भाजपा सरकार की ओर से खजाना खाली मिला। प्राकृतिक आपदा के कारण पूरे प्रदेश में संकट खड़ा ह़ुआ।

उसके बाद भी कांग्रेस की सरकार ने एक साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को रोक पर सेब का समर्थन मूल्य बढाया। अनाथ बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया, विधवाओं के लिए योजना बनाई है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...