सिहुंता में रुका पड़ा थकोली-मंदराला-डूंगरु सड़क मार्ग का निर्माण, लापरवाह बना PWD विभाग।

--Advertisement--

Image

सिहुंता, भूषण गुरूंग

चंबा ज़िला की भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग की लापरवाही व लेटलतीफी तीन पंचायतों के हजारों लोगों पर भारी पड़ रही है। हालात यह है कि थकोली-मंदराला-डूंगरु सड़क मार्ग का निर्माण काम पिछले काफी समय से रुका पड़ा है,लेकिन विभाग गहरी निद्रा में सोया हुआ है।

छलाड़ा पंचायत के उप प्रधान शमशेर सिंह की माने तो सड़क का निर्माण कर रहा ठेकेदार यहां अपनी मर्ज़ी का मालिक बन हुआ,जब दिल होता है तो काम शुरू कर दिया जाता है तथा जब दिल करे तो काम बंद कर दिया जाता है।

इन दिनों सड़क का काम रुका पड़ा है,जिस कारण लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कोरोना जैसी महामारी के बीच सबंधित पंचायतों के लोगों खासकर बुजुर्गों ब बच्चों को लाने-ले जाने में काफी दिक्कतें आ रही है।उप प्रधान की माने तो यह सड़क मार्ग तीन पंचायतों के हज़ारों लोगों को जोड़ता है तथा सड़क निर्माण,तारकोल बिछाने के लिए टेंडर भी हो चुका है,लेकिन धीमी गति से चल रहा कार्य जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि यही हाल रहॉ तो बरसात के दिनों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सड़क मार्ग के निर्माण में तेज़ी लाई जाए तांकि लोगों को राहत मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...