सिविल अस्पताल ज्वाली में नलों की फिल्मी स्टाइल में चोरी

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

सिविल अस्पताल ज्वाली में अज्ञात चोरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में नलकों व वाशबेसिन की टूटियां चुराने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने अस्पताल परिसर के वाशबेसिन व नलकों की करीबन 15 टूटियां चुरा लीं हैं। अज्ञात चोरों ने टूटियों को चोरी करने से पहले पूरी प्लानिंग के साथ पहले पानी की सप्लाई बंद की तथा बाद में टूटियां खोल लीं।

टूटियां खोलने के बाद अज्ञात चोरों ने उनकी जगह प्लास्टिक की गुलियां लगा दी ताकि जब भी पानी की सप्लाई आए तो पानी बाहर न निकले। अज्ञात चोरों द्वारा इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

एसएमओ ज्वाली डॉ अमन दुबे ने बताया कि अज्ञात चोर मंगलवार रात्रि को अस्पताल के नलकों व वाशबेसिन से 15 टूटियां चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस थाना जवाली में की गई है।

इस बारे में डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है जिस पर पुलिस मौका देखने गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...