सिरमौर के इतिहास पर लुटेरों की नजर, ऐतिहासिक रानीताल गार्डन से पौराणिक मूर्तियां चोरी

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक रानीताल गार्डन के अंदर पार्क के एक हिस्से में रियासत के दौरान स्थापित किए गए सीमेंट के पिल्लर पर बेशकीमती धातु की बनीं दो मूर्तियां चोरी हो गई हैं।

इन मूर्तियों की कीमत हजारों रुपए आंकी जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक रानीताल गार्डन के एक हिस्से में सिथित पार्क में यह मूर्तियां स्थापित हैं।

रानीताल में सीसीटीवी कैमरा केवल शिव मंदिर में ही लगे हैं, लेकिन पार्क का बड़ा हिस्सा इन कैमरा के दायरे में नहीं आता है, ऐसे में चोरों पर नजर रखना भी मुश्किल है।

नाहन नगर परिषद के वार्ड नंबर नौ के पूर्व पार्षद शुभम सैणी ने बताया कि गत दिनों नगर परिषद के नाहन के अधीन आने वाले रानीताल गार्डन के एक हिस्से को रोटरी क्लब द्वारा गोद स्वरूप लिया गया था।

अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में पिल्लर पर लगी करीब 35 से 40 किलो की मूर्ति को उखाड़ कर चोरी कर लिया है। इसकी कीमत हजारों में आंकी जा रही है।

उन्होंने बताया कि यदि यही हालात रहे तो ऐतिहासिक रानीताल गार्डन में जो इतिहास की धरोहर है, वह चोरों के हाथों से गायब हो जाएंगी।

उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि रानीताल गार्डन में गार्ड की गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही विभिन्न हिस्सों में क्लोज सर्किट कैमरा भी लगाए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...