
बकलोह – भूषण गुरुंग
आज राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला टुंडी में एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया। जिसमें शहीद रोशन लाल सपुत्र जगत राम का शहीदी दिवस बहुत ही सादे रूप से मनाया गया। रोशन लाल ने इसी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरा करने के बाद देश की सेबा करने के लिये 1992में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल मे भर्ती हो गए।
देश की सेबा करते हुए आज ही के दिन 2010को सयुक्त राष्ट्र मिशन के अधीन भारतीय दूतावास काबुल अफगानिस्तान में ड्यूटी के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए सामने से सीने में गोली खाते हुए। वीरगति को प्राप्त हो गया और देश के शहीदों में अपना नाम दर्ज करवा गए.
तभी से आज के ही दिन टुंडी स्कूल के प्रांगण में उनको याद किया जाता है. इन के नाम में स्कूल के प्रांगण में एक छोटा एक श्रधांजलि सथल बनाया गया है। देश के किसी भी कोने में हो इनके यूनिट के जवान और अधिकारी लोग इस दिन जरूर इन को श्रधांजलि देने के लिए टुंडी स्कूल के प्रांगण में ज़रूर आते है।
आज भी उनके यूनिट के डिप्टी कमांडेंट डॉ मनोरंजन औऱ उनके साथ आए हुय जवान लोग औऱ शहीद की पत्नी निशा देवी औऱ सभी स्कूल के स्टाफ और बच्चों द्वारा श्रंद्धांजलि दी गईऔर दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में उनके यूनिट की और से सभी स्कूल के बच्चों और स्टाफ के लिए मिठाईयां बाटी गई। उसके बाद अपने यूनिट को प्रस्थान कर गए।
