
रिवालसर – अजय सूर्या
2 एच पी बी एन सी सी द्वारा आयोजित सात दिवसीय कैंप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर के 21 कैडेटस ने भाग लिया। इस कैंप में कैडेटस ने आपदा प्रबंधन, मैप रीडिंग, फायरिंग आदि गतिविधियों में भाग लिया।
रिवालसर स्कूल के छात्र लैमन रेस में सिमरन, तनूजा, भावना, जिज्ञासा, दिया शर्मा, मनोज, साहिल, विशाल, हितेश तथा रितिक ने सिल्वर मैडल हासिल किये।
ड्रिल में तनूजा ठाकुर ने सिल्वर मैडल हासिल किया। शूटिंग में मनोज कुमार ने गोल्ड मैडल व हितेश शर्मा ने सिल्वर मैडल हासिल किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दया राम ने छात्रों, अध्यापको व अभिभावकों को बधाई दी, व बच्चों को जीवन में अनुशासन में रह कर आगे बढ़ने की नसीहत दी।
