साईबर ठगी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चम्बा पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

 चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 14 सिम कार्ड, 10 मोबाइल फोन सहित कुछ ए.टी.एम. कार्ड, पासबुक और चैकबुक भी बरामद किए हैं।

चम्बा लाकर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश सुनाए हैं।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

गत वर्ष अगस्त माह में साइबर ठगों ने चम्बा शहर के एक युवक को झांसे में लेकर उसके पिता के बैंक खाते से करीब साढ़े 5 लाख रुपए की धनराशि पर हाथ साफ कर लिया था।

शिकायत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि एक फास्ट ट्रैक कंपनी का नंबर गूगल पर सर्च किया। इसके बाद उससे एक एप्लीकेशन डाऊनलोड करवाकर उसे ठगी का शिकार बनाया गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजीं। कुछ समय पहले झारखंड व पश्चिमी बंगाल में भी टीमें भेजी गई थीं। इस दौरान पश्चिमी बंगाल में दो आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है।

ए.एस.पी. विनोद धीमान के बोल 

ए.एस.पी. विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हैं, जल्द उन्हें भी पुलिस हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी अज्ञात ङ्क्षलक डाऊनलोड़ न करें। बैंक व आधार से संबंधित जानकारी किसी के साथ सांझा न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...