सांसे हैं तो संसार है कार्यक्रम के तहत जी एस बाली जी द्वारा भेजी गई कोरोना रिलीफ किट बिट्ठल भारद्वाज द्वारा बांटी गई

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरूंग 

 

रविवार को प्रदेश भर मे कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे सांसे है तो संसार कार्यक्रम के तहत जिला चम्बा मे जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता बिठ्ठल भारद्वाज द्वारा कोरोना रिलिफ किटें सौंपी गईं।

 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश राणा व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मौजूद रहे। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री एंव वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीएस बाली को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश मे कोरोना रिलिफ कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। उन्ही की अध्यक्षता मे प्रदेश के समस्त जिलों व विधानसभा क्षेत्रों कांग्रेस पार्टी कोरोना रिलिफ कार्यक्रम के तहत कोरोना किटें वितरित की जा रहीं हैं।

 

वहीं इस बारे मे जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता बिठ्ठल भारद्वाज ने बताया कि संभावित तौर पर देश मे कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है। इसलिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी  राजीव शुक्ला ने प्रदेश मे पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीएस बाली को कोरोना रिलिफ कार्यक्रम के तहत प्रदेश का प्रभारी बनाया है।

 

उनके मार्गदर्शन मे ही प्रदेश भर मे कोरोना महामारी से निपटने के लिए कोरोना रिलिफ किटें वितरित की जा रहीं है। उन्होने कहा कि इन किटों मे आक्सीजन आक्सीमीटर के साथ हैंड सैनिटाईजर , एन 95 फेस मास्क आवश्यक दवाएं व पीपीई किटें मुहैया करवाई जा रहीं हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...