कोटला – स्वयम
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने सांसद किशन कपूर द्वारा नियांगल पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास केलिए सांसद निधि आबंटित करने की सराहना करते हुए कहा कि नियांगल पंचायत की तर्ज माननीय सांसद को जवाली विधानसभा की ही कोटला, राजोल, और धेवा पंचायत के त्रासदी पीड़ितों को भी सांसद निधि से मौके की वस्तुस्थिति को देखकर उचित सहायता राशि आबंटित करनी चाहिए।
क्योंकि इन पंचायतों में भी कुछ घर ज़मीन सहित आपदा की चपेट में आने से रहने की दृष्टि से प्रशासन द्वारा असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं ।
अतः इस कारण इन परिस्थितियों में इन बाढ़ पीड़ित परिवारों के पुनर्वास केलिए सहायता राशि अतिशीघ्र मुहैया कराई जानी अति आवश्यक है ताकि जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ित परिवारों का पुनर्वास होने उपरांत जीवन पटरी पर लाया जा सके।

