सहायक लोक संपर्क अधिकारी मनोज सूद की विदाई में कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नूरपुर में कार्यरत सहायक लोक संपर्क अधिकारी मनोज सूद शुक्रवार को सेवानिवृत हो रहे हैं। वीरवार को नूरपुर प्रेस क्लब ने विदाई समारोह का आयोजन किया।

इस मौके पर क्लब द्वारा मनोज सूद को विभाग में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मनोज सूद पिछले सात सालों से नूरपुर में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

क्लब के सदस्यों ने इस मौके पर मनोज सूद के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका मिडिया के लिए बेहतरीन तालमेल रहा है। क्लब ने उनके उज्जवल व स्वास्थ्य जीवन की कामना की।

इस मौके पर मनोज सूद ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित करने के लिए नूरपुर प्रेस क्लब का आभार जताया।उन्होंने कहा कि नूरपुर में उन्हें मिडिया का भरपूर सहयोग मिला है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर नूरपुर प्रेस क्लब के सदस्य व सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...