सवर्ण समाज फतेहपुर की ओर से जाएंगे 2000 लोग धर्मशाला

--Advertisement--

Image

राजपूत सभा ने किया फरमान जारी सभी चलें धर्मशाला।

फतेहपुर- अनिल शर्मा

कई दशकों से आरक्षण व सवर्ण समाज की अनदेखी से तंग सवर्ण समाज ने अब आर पार की ठान ली है व इसी के मध्यनजर सरकार के समक्ष एक शांतिपुर्बक रैली में भाग लेने का एलान किया है। बता दें कि सवर्ण समाज का एक दल पिछले कई दिनों से हरिद्वार से होकर पैदल यात्रा करता हुआ दस दिसंबर को सरकार के समक्ष लंबे अरसे से सवर्ण आयोग की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहा है। जिसमें राजपूत सर्वहित कल्याण सभा फतेहपुर ने भी पुर जोर से समर्थन करने का एलान किया है।

सभा प्रधान रघुवीर सिंह पठानिया ने स्वर्ण समाज के सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में धर्मशाला पहुंचने की अपील की है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते बताया कि फतेहपुर से करीब 2000 लोग धर्मशाला के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज दशकों से सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहा है लेकिन अब वर्दाश्त से वाहर हो गया है। कहा कि सभी जाति बर्गों के आयोग सरकार ने बनाए हैं और वे उस बर्ग के उत्थान के लिए कार्य भी कर रहे हैं लेकिन अगर सवर्ण समाज सवर्ण आयोग की मांग कर रहा है तो सरकार क्यों इसे अनदेखा कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब सरकार को सवर्ण समाज के लिए आगे आना ही पड़ेगा। उन्होंने समाज के लिए संघर्ष करने बाले युवाओं की सराहना करते हुए समाज से उनकी हर सम्भव सहायता करने की अपील की । उन्होंने कहा कि दस को सभी गाड़ियां मेरा फाटक से चलते हुए कैहरिया चौक पर इकट्ठा होंगी व आगे सभी साथ चलेंगे। बैठक में उपस्थित लोगों का उन्होंने धन्यवाद किया व कहा कि शादियों के कार्यक्रम चलने के बाद भी लोगों ने बैठक में भाग लिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...