सलोण में लोगों को बताई बैंक की योजनाएं

--Advertisement--

राज्य सहकारी बैंक मढ़ी ने वित्तीय साक्षरता शिविर किया आयोजित

सरकाघाट/मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा मढ़ी ने नाबार्ड के सौजन्य से धर्मपुर के ग्राम पंचायत विंगा के गांव सलोण में लोगों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यशाला में शाखा वरिष्ठ सहायक मढ़ी संजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को डिजिटल लेनदेन पर जागरूक किया।

उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल भुगतान से आप बैंक में न जाकर भी लेनदेन कर सकते है सभी को ज्यादा से ज्यादा एटीएम , नेटबैंकिंग ,मोबाइल बैंकिंग , पेटीएम, यूपीआई आदि तरीको से लेनदेन बारे जागरूक किया। लोगों को बैंकिंग फ्राॅड से बचने की जानकारी भी दी गई।

शाखा वरिष्ठ सहायक ने जानकारी देते हुए बताया कि सहकारी बैंक लोगों को घर द्वार सुविधा देने के लिए कृतसंकल्प है इसके साथ ही उपस्थित लोगों को सेविंग खाता खोलने, खाते के संचालन बारे, खाते के साथ आधार लिंक करने,एटीएम के संचालन, अटल पेंशन योजना, मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

शाखा वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को बैंक के मोबाइल एप के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर ज्योति देवी, विमला देवी पवन कुमार आदि व बैंक कर्मचारी पिंकी देवी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...