सर्राफा कारोबारी के व्यावसायिक परिसरों, शराब और हार्डवेयर कारोबारी के घर इनकम टैक्स की दबिश

--Advertisement--

सर्राफा कारोबारी के व्यावसायिक परिसरों, शराब और हार्डवेयर कारोबारी के घर इनकम टैक्स की दबिश।

हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर जनपद में शनिवार को इनकम टैक्स की रेड से शहर में हड़कंप मच गया है। हमीरपुर के प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी के अलग-अलग प्रतिष्ठानों के बाहर सीआरपीफ के जवान व इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारी खड़े है।

इसी परिवार के अलग-अलग आवासों के बाहर जांच एजेंसी के कर्मचारी दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जांच एजेंसी भी मीडिया से बात करने से बच रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो संपत्ति से जुड़ी जानकारी को लेकर यह रेड की जा रही है। इसमें एक विशेष परिवार के अलग-अलग ठिकानों के बाहर इनकम टैक्स व सीआरपीफ के जवान पहरा दे रहे हैं। जिससे मामला आयकर से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

बहरहाल, इनकम टैक्स की रेड से हमीरपुर के अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है और कारोबारी इधर-उधर फोन करके जानकारियां जुटा रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...